मढ़ौरा: पोझी चंवर में स्थित दो तालाब में आपसी दुश्मनी को लेकर डाला जहर ,लाखो की मछली की हुई मौत
थानाक्षेत्र के पोझी चंवर स्थित दो तालाब में आपसी दुश्मनी को जहर डाल दिया गया जिससे लाखो की मछली की मौत हो गयी । इस घटना के संबंध में मछली पालक भलुई निवासी अखिलेश राय ने मंगलवार की सुबह आठ बजे बताया कि मत्स्य विभाग के माध्यम से पोझी चंवर में सात तालाबों में मछली पालन का व्यवसाय करते हैं सोमवार की रात्री आपसी दुश्मनी को लेकर दो तालाब में जहर डाला गया है।