छतरपुर: पठापुर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक ने रविवार को सुबह 11 बजे छतरपुर विधानसभा के ग्राम पठापुर में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान भाजपा नेता पुष्पेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। मंत्री ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, आवास और कृषि से जुड़ी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।