बांका: जिलेबिया मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत, चार गंभीर घायल
Banka, Banka | Apr 4, 2026 जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया।मृतकों की पहचान साहिबगंज मटिहानी निवासी रूपेश कुमार साह, सुरेंद्र साह और बालेश्वर साह के रूप में हुई है।