सहारनपुर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शाकंभरी बाढ़ त्रासदी पर सीएम योगी को पत्र लिखा, पीड़ितों को मुआवजे की मांग की
सहारनपुर में शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में आई बाढ़ से हुई जनहानि और आर्थिक नुकसान को लेकर सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने रविवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर प्रभावित लोगों को राहत और मुआवजा देने की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में कहा कि पहाड़ियों से निकली बरसाती नदी ने गुरुवार रात को शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी तबाही मचाई।