हमीरपुर: पंधरी में मछली पकड़ने के लिए नदी में डाले गए जाल में फंसा विशालकाय अजगर
पंधरी गांव में करोड़न नदी में मछली पकड़ने के लिए बीती रात डाले गए जाल में सुबह भारी भरकम अजगर फंसा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का सफल रेस्क्यू करके जंगल में ले जाकर छोड़ा है। पंधरी गांव निवासी जुग्गीलाल गुप्ता ने बताया कि पूर्व प्रधान अरविंद उर्फ बाले गुप्ता के आवास के पीछे की तरफ बहने वाली करोड़न नदी में ग