बाराहाट: विधानसभा चुनाव को लेकर बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में प्रशासनिक पदाधिकारी ने सुरक्षा बलों के साथ किया फ्लैग मार्च
Barahat, Banka | Nov 9, 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में प्रशासनिक पदाधिकारी ने सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। रविवार करीब 2:00 बजे बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता, सीओ विकास कुमार, थाना अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा वालों ने फ्लैग मार्च निकाला। बाराहाट बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।