सिवनी के नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्कूल के शिक्षक पर गरीब तबके एवं दलित वर्ग के छात्रों के साथ लगातार अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर NSUI के पदाधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को NSUI पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षक द्वारा छात्रों के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है।