दमोह बिहार में एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसी उत्साह का नज़ारा दमोह में भी देखने को मिला, जहां कीर्ति स्तंभ चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार रात 9 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए जीत का जश्न मनाया। आतिशबाजी कर मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।