कैराना: कैराना में सब्जी मंडी के पास मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, सीओ ने दी जानकारी
Kairana, Shamli | Jul 24, 2026 शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कैराना कोतवाली क्षेत्र के झिंझाना रोड पर सब्जी मंडी के निकट एक कॉलोनी में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मौके से एक बैग, एक बाइक तथा एक इंजेक्शन भी बरामद हुआ था। मृतक के शव की शिनाख्त हो गई है।