ठेठईटांगर: ठेठईटांगर में सोलर पंप वितरण, सिंचाई में किसानों को मिलेगी राहत
ठेठईटांगर प्रखंड में गुरुवार को दोपहर 3 बजे विधायक नमन बिक्सल कोंगड़ी ने विधायक मद से सोलर पंप सेट ट्रॉली का वितरण किया। इस योजना से 9 गांवों के किसानों को लाभ मिला। सोलर पंप मिलने से अब किसान बिजली पर निर्भर नहीं रहेंगे और आसानी से सिंचाई कर सकेंगे, जिससे खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा।