पन्ना: कुआं हादसे के बाद बीमारी का कहर, एक ही परिवार के कई सदस्य बीमार, गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम
Panna, Panna | May 29, 2026 बिहरपुरवा गांव से एक बेहद दर्दनाक खबर आ रही है। कुआं हादसे में पांच अपनों को खोने का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि पीड़ित परिवारों पर एक और मुसीबत टूट पड़ी है। गहरे सदमे और भीषण गर्मी के कारण मृतक मजदूरों के परिजनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। अत्यधिक मानसिक तनाव और डिहाइड्रेशन की वजह से एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त से ग्रसित है।