बालोद: नीर चेतना अभियान के तहत ग्राम झलमला में जल संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
Balod, Balod | Apr 10, 2026 गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जल संचयन और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जनपद पंचायत बालोद के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान श्रमदान से सोक पीट का निर्माण किया गया और घर-घर जाकर लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। रंगोली, नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई गई।