लहलादपुर: छपरा में सेक्स्टॉर्शन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
सारण पुलिस की साइबर सेल ने सेक्सटॉर्शन करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोन दिलाने के नाम पर फोटो मांगता था और फिर उसे एडिट कर लोगों से पैसों की वसूली करते थे। साइबर डीएसपी अमन ने सोमवार की शाम 6:00 के करीब बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा गांव निवासी अमन कु सिंह, उज्जवल कु सिंह विवेक कु सिंह है।