लहलादपुर: जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में स्नातक स्तर की सीटों में 20% की बढ़ोतरी
जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार की दोपहर 12:00 के करीब बताया गया कि विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर सीटों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पहले 31,264 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 37,000 हो गई हैं। जेपीयू के 19 अंगीभूत कॉलेजों में यह बढ़ोतरी लागू होगी।