श्योपुर। जिले के कराहल आदिवासी विकासखंड के ग्राम पनार में सोमवार को दोपहर 02 बजे भूमि सीमांकन करने पहंुची टीम को ग्रामीणो के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। राजस्व विभाग की टीम सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भी ग्रामीण का विरोध भारी पड़ा और तनाव पूर्ण स्थिति होने के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा।