नावकोठी: समसा में पूर्व मुखिया हेमा मौर्य की छठी पुण्यतिथि, 700 लोगों के बीच कंबल वितरित
समसा पंचायत भवन में पूर्व मुखिया हेमा मौर्य के छठी पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया अभिषेक कुमार पिंटू ने किया। इस मौके से लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख विद्यानंद महतो धर्मेंद्र कुमार गौतम गोस्वामी रंजीत महंत फुलेना सहनी सुनीता देवी आदि मौजूद थे।