कटनी नगर: पीर बाबा मजार के पास सड़क हादसा, अनियंत्रित कार फूल दुकान में घुसी, संचालक घायल, अस्पताल में इलाज
माधवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र के पीरबाबा मजार के पास एक कार सामने से आ रही काऱ को टक्कर मारने के बाद यहां मजार के पास लगी एक फूल दुकान में घुस गई घटना आज रविवार दोपहर 2:30 मिनट पर घटित हुई। इस घटना स्लीमनाबाद निवासी राजकुमार सैनी जो फूल की दुकान मजार के पास लगाते है घायल है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।