रीठी: रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण व्यवस्था पर सवाल, मरीज़ परेशान
Rithi, Katni | May 16, 2026 रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण केंद्र से स्वास्थ्य कर्मियों के बार-बार गायब रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। मरीजों का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें समय पर दवा नहीं मिल पा रही है, क्योंकि दवा वितरण केंद्र पर पदस्थ कर्मचारी अक्सर अपनी सीट से नदारद रहते हैं।