जमुई: आजाद नगर मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को चाकू मारकर किया घायल, बाइक को भी तोड़ा
Jamui, Jamui | Mar 17, 2024 आज़ाद नगर मोहल्ला में शनिवार की शाम आपसी विवाद में कल्याणपुर निवासी बुल्लू राम के पुत्र सौरव राम को चाकू मारकर घायल कर दिया। साथ ही बाइक को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त बाइक को थाना लाया गया और परिजन द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।