शामली: व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने डीएम का सम्मान किया
Shamli, Shamli | Apr 27, 2026 सोमवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने नवागत डीएम आलोक यादव को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि डीएम से जनपद के विकास कार्यों को तेजी के साथ गति देने की अपील की।