सुल्तानगंज: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिरी, गंभीर रूप से घायल
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। डीएमयू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला प्लेटफार्म संख्या दो पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान शबनम कुमारी, पति आदित्य कुमार, निवासी काजीचक मिल्की तारापुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला मोबाइल फोन पर बात करते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर