गायघाट: गायघाट में आंधी से चार लाख की प्याऊ मशीन ध्वस्त, अस्पताल परिसर में गिरा विशाल पेड़
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर चार लाख की लागत से बनाई गई प्याऊ वाटर फिल्टर मशीन पेड़ गिरने से ध्वस्त हो गया। बुधवार अहले सुबह करीब तीन बजे में आई तेज आंधी के कारण इक विशाल पेड़ पानी टंकी पर गिर पड़ा। जिससे वाटर फिल्टर मशीन समेत उसमें लगे बिजली की उपकरण ध्वस्त हो गया।