जमुई: रतनपुर के पास दो बाइक की टक्कर में दो छात्र घायल, एक छात्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Feb 8, 2025 जमुई जिले के गिद्धौऱ थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर के पास शनिवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार दो छात्र बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक छात्र के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे छात्र को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।