बहराइच: गंगापुरवा में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शव का कराया पीएम
ज़िले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुरवा मे हूई व्यक्ति की मौत मामले परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई ने रविवार दोपहर को बताया कि उसके भाई की हत्या कर शव को दफना दिया गया था जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस में की जिसके बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया है। वहीं पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है।