नानपारा: नवाबगंज थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में दो लोगों को बसाऊ गांव के पास से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवाबगंज थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक में बताया कि फैलू पुत्र काशीराम उम्र 27 वर्ष मिथिलेश वर्मा पुत्र विद्याराम उम्र 18 वर्ष निवासी बसाउ गांव को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद हेड कांस्टेबल अर्जुन चौरसिया ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।