नानपारा: टेडिया गांव निवासी व्यक्ति से गांव निवासी युवक ने हड़पा साढ़े तीन लाख रुपए,तीन के खिलाफ केस दर्ज
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ताजपुर टेडिया निवासी अवधेश कुमार ने कोर्ट में वाद दायर किया था। उन्होंने बताया था कि गांव निवासी अजय कुमार ने 15 अप्रैल को साढ़े तीन लाख रुपए उधार लिए थे। वहीं अगले दो माह में जमीन का बैनामा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब ना तो रुपए दे रहे हैं और ना ही जमीन दे रहे हैं।