बुढ़ार: सिंहपुर-खैरहा में ओलावृष्टि से सब्ज़ी की फसल तबाह
सिंहपुर और खैरहा क्षेत्र में हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब 15 मिनट तक गिरे ओलों से टमाटर, बैंगन, मिर्च सहित कई सब्जी फसलें बर्बाद हो गईं। कई खेतों में फसल जमीन पर बिछ गई। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग शनिवार सुबह 9 बजे की है।