विदिशा नगर: बरई पूरा मंडी गेट मार्ग की बदहाल सड़क बनी हादसों की वजह
बरईपुरा से मंडी गेट को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और बारिश के पानी के कारण कीचड़ जमा होने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर 3 बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क की हालत खराब बनी हुई है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई।