जांजगीर: जांजगीर चांपा पुलिस ने जब्त एवं राजसात वाहनों की सार्वजनिक नीलामी सम्पन्न की
जिला जांजगीर-चांपा के विभिन्न थाना, चौकी क्षेत्रों में आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जब्त एवं राजसात किए गए कुल 64 वाहनों 1 साइकिल, 1 ऑटो, 58 मोटरसाइकिल एवं 4 चार पहिया वाहन तथा 1 लॉट (कुल 10 मोटरसाइकिल) की सार्वजनिक नीलामी को पुलिस लाइन जांजगीर में संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 7 बोलीकर्ताओं ने अंतिम रूप से भाग लिया।