धमतरी: एसपी के सामने मेधावी बच्चों ने कलेक्टर और आर्मी अफसर बनने की इच्छा जताई
धमतरी पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों के लिए कैरियर गाइडेंस व मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा आज के युवा ही देश का भविष्य हैं। अच्छे चरित्र और मजबूत व्यक्तित्व से ही सफलता मिलती है। उन्होंने बच्चों को डर पर जीत, असफलता से सीख और अनुशासित दिनचर्या की सलाह दी। वही बच्चों ने कलेक्टर, डॉक्टर,आर्मी अफसर बनने की इच्छा जताई।