आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने घरवालों की शिकायत पर एक शराबी को किया गिरफ्तार
आलमनगर के थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 से एक शराबी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शराबी के परिजनों ने ही यह सूचना दी थी वह शराब पीकर हंगामा कर रहा है। शराबी के शरीर में शराब की मात्रा की पुष्टि किए जाने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।