आज दिनांक 16 नवंबर को रात करीब 7:00 बजे झाबुआ पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह हरीनगर पुलिस चौकी पहुंचे, इस दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण कर चौकी की व्यवस्थाओं को दिखा गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम हरीनगर के आमजन से संवाद किया गया एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारियां ली गई।