मनोहरथाना: टंटोकरी बालाजी वन क्षेत्र में जगह-जगह फैली प्लास्टिक की कट्टियां, आगजनी का खतरा मंडराया
टंटोकरी मार्ग की पहाड़ी पर सरकारी रेस्ट हाउस निर्माण कार्य चल रहा है ठेकेदार द्वारा खाली सीमेंट की कटियां इस वन क्षेत्र में डाल दी है । जिसके चलते भीषण गर्मी से कभी भी आग लगने का खतरा हो सकता है। जिससे यहां लगे हजारों छोटे बड़े पेड़ पौधों को नुकसान पहुंच सकता है । टंटोकरी समिति व ग्रीन आर्मी द्वारा यहां पर हजारों पेड़ लगाकर इस वन क्षेत्र को विकसित किया है ।