आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार निवासी भैया लाल सोनी ने बीते मंगलवार को आसपुर देवसरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया। वह खेत की सिंचाई का बकाया पैसा मांगने गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि इस दौरान सुजुद खान, ओबेस व कैफ ने भैया लाल पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया।