चतरा: कुरैशी मुहल्ला की जुली परवीन ने चतरा सदर थाना में 16 लोगों पर पति को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया
Chatra, Chatra | Aug 19, 2026 चतरा शहर के कुरैशी मुहल्ला निवासी जुली परवीन (पति शाहजाद कुरैशी) ने चतरा सदर थाना में आवेदन देकर 16 लोगों पर अपने पति शाहजाद कुरैशी को गोली मार कर घायल करने का आरोप लगाया है।आरोपियों में सेठ कुरैशी, रॉकी कुरैशी, शब्बीर उर्फ कोका, समीर, अकबर, अफसर समेत अन्य लोग शामिल हैं।जुली परवीन ने बताया कि 16 अगस्त की शाम उनके पति घर का राशन लाने बाजार जा रहे थे।