रामगढ़ चौक: शर्मा गांव पहुंची तेतरहट थाना की पुलिस,थाना में दर्ज पूर्व के मामले में नामज़द के घर चस्पाय इस्तेहार
तेतरहट पुलिस सोमवार 4 बजे शर्मा गांव पहुंची।जहां शर्मा निवासी अभिषेक कुमार पर न्यायालय द्वारा निर्गत इस्तेहार को उसके घर चस्पाया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि लखीसराय जिले की पुलिस अपराधियों और फ़रार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कड़ा रुख अपना रही है। इसी कड़ी में तेतरहट थाना के अपर थानाध्यक्ष रमेश पासवान ने न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई की।