रैपुरा: रैपुरा पुलिस ने चोरी के 7 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
Raipura, Panna | Apr 3, 2026 थाना रैपुरा पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। गुरुवार, शाम 5 बजे थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए कुल 7 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹84,000 है, संबंधित फरियादियों को विधिवत पहचान के बाद सुपुर्द किए गए।