शाहजहाँपुर। जिला अस्पताल परिसर से शातिराना अंदाज में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को थाना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आलोक गौतम (20) निवासी सिधौंली और चंदन कश्यप (19) निवासी बंडा के रूप में हुई है।