राजगढ़: गुलपुरा निवासी गंभीर बीमारी से पीड़ित सुभाषचंद्र को प्रदेश सरकार की होम बेस्ड पेलिएटिव केयर योजना में घर पर मिल रहा उपचार
Rajgarh, Churu | May 15, 2026 गुलपुरा गांव के 54 वर्षीय सुभाषचंद्र लंबे समय से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है।सुभाषचंद्र शरीर के बाएं भाग में लकवाग्रस्त होने के कारण बिस्तर से उठकर चल- फिरने में भी परेशानी महसूस करते हैं।इसके अलावा हद्रय रोग व स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण सुभाषचंद्र चिकित्सा संस्थान तक भी नहीं पहुंच पाते हैं।जिन्हें घर पर टीम दवा, उपचार दे रही है।