गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में स्वतंत्रता सेनानी मुंगेरी लाल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का संकल्प, कहा– उनके आदर्शों पर चलकर मजबूत होगा
गया: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पिछड़ा समाज के प्रखर नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मुंगेरी लाल की पुण्यतिथि पर सोमवार को दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कमेटी, गया की ओर से राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की।