ललितपुर: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में दबंगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, एक युवक गिरफ्तार, दो फरार, घायल को मेडिकल में भर्ती कराया गया
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में दबंगो ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की है,जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हुआ मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और दो मौके से फरार हो गए उक्त मामले में घायल युवक ने जानकारी देते हुए बताया वह ट्रेन सोनीपत जा रहा था, दबंगो ने मारपीट की है, जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।