कर्वी: चित्रकूट के थाना बहिलपुरवा क्षेत्र में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
चित्रकूट: बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में बीती रात रामनरेश कोटार्य की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह 6 बजे वह घर के पीछे आंगन में चारपाई पर खून से लथपथ मृत मिले। चेहरे पर कई वार के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।