शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में केंद्र के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध संवाद, वित्त मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
शाहजहांपुर: केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर गन्ना शोध परिषद में ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ थीम के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।