मथुरा: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब नहीं खेलेंगे आईपीएल
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे.उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रिलीज करेगी. बीसीसीआई ने भारत-बांग्लादेश के बीच संबंध बिगड़ने के बाद ये फैसला लिया है.जिस पर मथुरा के विश्व प्रसिद्ध कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने खुशी जाहिर करते हुए बीसीसीआई का आभार व्यक्त किया