बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के घोसिया कला में महादलित बच्चों का स्कूल में नामांकन, विद्यालय के जागरूकता अभियान का प्रभाव
बिक्रमगंज प्रखंड की घुसिया खुर्द पंचायत के गोपालपुर स्थित मध्य विद्यालय घुसिया कलाँ में शनिवार 11 बजे को चार महादलित बच्चों का नामांकन कराया गया। यह पहल प्रधानाध्यापक मो. शमशाद अली के 'विद्यालय चलो अभियान' के तहत चलाए गए जागरूकता अभियान का परिणाम है। नामांकित बच्चों में रोहित कुमार (पिता बाला राम), पवन कुमार पिता महेंद्र राम अर्जुन राम पिता जितेंद्र राम है।