हुज़ूर: दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक भगवान दास सबनानी ने रु50लाख की लागत से बनने वाले मांगलिक भवन का किया भूमि पूजन
Huzur, Bhopal | Jun 26, 2026 भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के वार्ड-46 में क्षेत्रवासियों को जल्द ही नए मांगलिक भवन की सौगात मिलेगी। विधायक भगवानदास सबनानी ने 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मांगलिक भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहे|