बलिया: हरिपुर जैतपुरा गांव में प्रशासनिक टीम ने रिटायर्ड फौजी अभिषेक सिंह की शिकायत पर फसल नुकसान का लिया जायजा
Ballia, Ballia | Apr 6, 2026 जनपद के गड़वार विकासखंड के हरिपुर जैतपुरा गांव में सोमवार की दोपहर एक बजे एक प्रशासनिक टीम ने रिटायर्ड फौजी अभिषेक सिंह की शिकायत पर फसल नुकसान का जायजा लिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। अभिषेक सिंह ने प्रधान और सेक्रेटरी पर खेत किनारे दलित बस्ती के पानी निकास के लिए सोखता बनवाने से फसल बर्बाद होने का आरोप लगाया था।