बड़ौत: बड़ौत स्टेशन पर दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड RPF कर्मी ट्रेन से कटकर हुआ मौत, रिटायरमेंट के 6 महीने बाद
Baraut, Bagpat | Apr 7, 2026 बागपत में बड़ौत रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड RPF कर्मी ब्रजलाल की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार वे दिल्ली से लौट रहे थे। तभी पैसेंजर ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया।