खैरथल: खैरथल जिले में सोलर प्लांट से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने केबल कार और बाइक ज़ब्त किए
बुधवार सुबह 9:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खैरतल तिजारा जिले की मुंडावर थाना पुलिस ने सोलर पावर प्लांट से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए आरोपी निकेश,अनिल उर्फ कालू और विक्की बरवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई केबल के साथ वारदात में इस्तेमाल कटर मशीन एक मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार भी बरामद की है।