बिल्सी: बिल्सी मुख्य बाजार में सड़क पर गिरे मोबाइल को बाइक सवार युवक लेकर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्ड
Bilsi, Budaun | Jun 8, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी नगर के मुख्य बाजार में सोमवार को एक मोबाइल सड़क पर गिर गया। एक बाइक सवार युवक उसे लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बिल्सी निवासी हर्ष वार्ष्णेय ने बताया कि उनके भाई अर्चित वार्ष्णेय का मोबाइल मुख्य बाजार में गिरा था। उन्होंने मोबाइल को हर जगह तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।